फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Little steps forward to spread awareness about education

Noida News: शिक्षा की अलख जगाने नन्हे कदम बढ़े आगे

Wed, 01 Apr 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Little steps forward to spread awareness about education
स्कूल चलो अभियान शुरू, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत बुधवार से प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर से स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर हुई। पहले दिन छात्रों का स्वागत टीका लगाकर किया गया। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को पाठ्यपुस्तकें दी गईं। प्राथमिक विद्यालय रायपुर बांगर के छात्रों ने बेटी बचाओ आधारित समूह नृत्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा के छात्रों ने स्वागत गान व उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर डासना के छात्रों ने ‘जल ही जीवन है’ विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
बिसरख केउच्च प्राथमिक विद्यालय छजारसी व उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-12, दादरी ब्लॉक से पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी, दनकौर ब्लॉक से उच्च प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर व जेवर ब्लॉक से आरएंडआर विद्यालय को पिछले सत्र में सर्वाधिक नामांकन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने रामायण और महाभारत काल में अस्तित्व में रहे उपकरणों वैज्ञानिक खोजो के विषय में बताया। उन्होंने सभी को सुझाव दिया कि हम सबको अपनी प्रकृति से प्राप्त संसाधनों का मितव्ययिता पूर्वक उपयोग करना चाहिए ताकि हमारी आगे वाली पीढ़ी इन संसाधनों का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने अभिभावकों से कहा कि भले हमें आधी रोटी खाने के लिए मिले लेकिन हमें बच्चों को पढ़ाना होगा। यह बच्चे ही देश के भविष्य हैं। 50वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा के छात्र आदित्य परिहार को टैब देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डायट अर्चना गुप्ता ने कहा कि छह से 14 आयु वर्ग के समस्त बच्चों को नामांकन कर शिक्षित करना है। इस सत्र में नामांकन में सुधार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विभाग का लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर बीएसए राहुल पंवार,खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद, एसआरजी रश्मि त्रिपाठी व गजन भाटी व डीसी आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed