फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   List of 800 flat buyers released for verification in Amrapali projects.

Noida News: आम्रपाली की परियोजनाओं में सत्यापन के लिए 800 फ्लैट खरीदारों की सूची जारी

Mon, 05 Oct 2026 02:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
List of 800 flat buyers released for verification in Amrapali projects.
आम्रपाली की परियोजनाओं में सत्यापन के लिए 800 फ्लैट खरीदारों की सूची जारी
विज्ञापन

कोर्ट रिसीवर कार्यालय ने 5 नवंबर तक सत्यापन का अंतिम मौका दिया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम्रपाली की परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम व फ्लैट नंबर सहित सूची जारी कर सत्यापन व एनओसी के लिए अंतिम मौका दिया गया है। यह सूची कोर्ट रिसीवर कार्यालय की तरफ से 800 से ज्यादा फ्लैटों की जारी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स परियोजना के 282 खरीदार हैं। ये खरीदार 5 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन नहीं करने पर फ्लैट रद्द माना जाएगा। फ्लैट पर दावा करने के बाद भी 350 से अधिक ऐसे खरीदार हैं, जो चाबी लेने नहीं आ रहे हैं। इन्होंने एनओसी व कब्जा पत्र ले लिया है। इनकी भी सूची जारी हुई है।

उच्चतम न्यायालय की निगरानी में आम्रपाली आवासीय परियोजनाओं को एनबीसीसी पूरा कर रही है। एनबीसीसी के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद भी दस्तावेजों के सत्यापन, एनओसी तथा कब्जा पत्र एकत्र करने के लिए काफी संख्या में खरीदार कोर्ट रिसीवर से संपर्क नहीं कर रहे हैं। इन फ्लैट खरीदारों को 5 नवंबर तक अपने दस्तावेज ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अगर इस सूची में उन खरीदारों के नाम भी हैं, जिन्होंने सत्यापन के लिए आवेदन कर रखा है तो उन्हें भी 5 नवंबर से पहले सेक्टर-62 स्थित कार्यालय में आकर संपर्क करने को कहा गया है। जिन परियोजनाओं की सूची जारी की गई है, उनमें आम्रपाली की जोडिएक, ट्रोपिकल गार्डन, सिलिकॉन सिटी, सफायर, रिवर व्यू, प्लेटिनियम, ओ टू वैली, लेजर वैली, लेजर पार्क, किंगसवुड, गोल्फ होम्स, ड्रीम वैली, सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स, सेंचुरियन पार्क की परियोजनाओं में खरीदारों के फ्लैट हैं। पूरी जानकारी कोर्ट रिसीवर आम्रपाली की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed