फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor smuggling by hiding in girl's sawdust, 626 bottles recovered

Noida News: लकड़ी के बुरादे में छुपाकर शराब तस्करी, 626 बोतलें बरामद

Wed, 25 Jan 2023 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling by hiding in girl's sawdust, 626 bottles recovered
प्लास्टिक के 25 ड्रम लादकर दो रिक्शा चालक पहुंचे थे एसजीटी एरिया
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट बुक करने वाले का पता निकला फर्जी, रिक्शा चालकों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समयपुर बादली में पुलिस ने प्लास्टिक के 25 ड्रम के भीतर लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाई गई 626 बोतलों को बरामद कर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शराब बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। तस्कर हरियाणा की शराब दिल्ली के रास्ते बिहार भेज रहे थे। पुलिस सीसीटीवी के अलावा दस्तावेज की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बाहरी-उत्तरी जिला उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि 23 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एसजीटी नगर एरिया में ट्रांसपोर्ट के जरिये कुछ संदिग्ध सामान की तस्करी की जाएगी। इस पर पुलिस टीम श्री सांई ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर पहुंची। वहां ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने बताया कि दो रिक्शा चालक कुछ संदिग्ध माल लेकर पहुंचे हैं। पूछताछ करने पर वह सामान लाने और मालिक के बारे में नहीं बता पाए। रिक्शा वाले चले भी गए। जांच में पता चला कि रिक्शा चालक करीब 25 प्लास्टिक के ड्रम गीता कालोनी की किसी शिव ट्रेडिंग कंपनी से लाए थे। ड्रम मुजफ्फरपुर भेजे जाने थे। पुलिस ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें लकड़ी के बुरादे के बीच शराब की 626 बोतलें बरामद हुईं। जांच करने पर गीता कालोनी का पता भी फर्जी निकला। अब पुलिस उस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिसकी मदद से सामान बुक कराया गया था। पुलिस ट्रांसपोर्ट कंपनी तक ड्रम लेकर आए रिक्शा चालकों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed