फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor shops will remain closed for two days in Gautam Buddha Nagar dm Manish Kumar Verma issued order

भांग भी नहीं मिलेगी: गौतमबुद्धनगर में दो दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकान, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Sun, 21 Apr 2024 07:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2024 07:45 PM IST
सार

जनपद की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, बीयर की दुकान, मॉडल शॉप, भांग की दुकान, होटल बार, बीयर बार, रेस्टोरेंट बार, सैनिक कैंटीन बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed for two days in Gautam Buddha Nagar dm Manish Kumar Verma issued order
गौतमबुद्धनगर में दो दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकान - फोटो : iStock

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के तहत 24 से 26 अप्रैल तक शराब, बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। दुकानों को बंद रखने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले 24 अप्रैल सायं छह बजे से 26 अप्रैल सायं छह बजे तक या मतदान समाप्ति तक मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, बीयर की दुकान, मॉडल शॉप, भांग की दुकान, होटल बार, बीयर बार, रेस्टोरेंट बार, सैनिक कैंटीन बंद रहेंगी। वहीं नोएडा के फूल मंडी में चार जून को मतगणना होगी। इस दिन भी सभी शराब, बीयर, भांग की दुकानें और बार बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed