फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Light drizzle reduces air pollution in Greno, AQI 262

हल्की बूंदाबांदी से ग्रेनो में वायु प्रदूषण घटा, एक्यूआई 262

Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle reduces air pollution in Greno, AQI 262
ग्रेटर नोएडा। हल्की बूंदाबांदी के कारण ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई है, लेकिन अभी नोएडा में वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में है। शुक्रवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक अतिगंभीर श्रेणी में 312 दर्ज किया गया, जबकि ग्रेटर नोएडा का 262 गंभीर हालत में रहा। पहले ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई अतिगंभीर श्रेणी में था।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 262 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 356 था। ग्रेटर नोएडा में बरसात से कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी भी खराब स्थिति में बना हुआ है, जबकि नोएडा में एक्यूआई 408 से कम होकर 312 रह गया, पर अभी भी बेहद खराब हालत में है। इधर शुक्रवार को सुबह से ही स्मॉग छाया रहा। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें रहीं। आंखों में जलन भी महसूस की गई।
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बरसात से वायु प्रदूषण में कुछ राहत मिली है। एक या दो दिनों में अभी प्रदूषण और कम होने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को 130 मीटर की रोड पर लगे पेड़ों पर टैंकर से छिड़काव किया। साथ ही सेक्टरों और जिन स्थानों से वाहनों का अधिक आना जाना होता है, उन स्थानों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

72.20 लाख का लगा जुर्माना
नोएडा। ग्रेप के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम 15 अक्तूबर से अब तक प्रदूषण फैलाने वाले 102 उल्लंघनकर्ताओं पर 72 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। उल्लंघनकर्ताओं में बिल्डर, नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार और आम लोग हैं। वहीं, अब सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से भी प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
जिले का पिछले पांच दिन का एक्यूआई
दिनांक नोएडा ग्रेटर नोएडा
29 नवंबर 356 350
30 नवंबर 291 254
1 दिसंबर 360 358
2 दिसंबर 408 356
3 दिसंबर 312 262
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed