{"_id":"6afc89484ddfd931b5019434","slug":"lifting-of-grap-3-will-not-bring-relief-to-construction-work-noida-news-c-1-noi1095-4944440-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेप 3 हटने से नहीं मिलेगी निर्माण कार्य में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेप 3 हटने से नहीं मिलेगी निर्माण कार्य में राहत
विज्ञापन
नोएडा। हवा की बढ़ी रफ्तार से शहर का वायु प्रदूषण कम हो गया है। ऐसे में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण से राहत मिल गई है। ग्रेप 3 के तहत लागू की गईं पाबंदियां कम कर दी गई हैं, लेकिन कुछ पाबंदियां अभी भी जारी रहेंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर 20 नवंबर तक प्रतिबंध हैं जो पहले की तरह जारी रहेगा। इसके अलावा ग्रेप-3 हटने से बीएस-4 के डीजल व बीएस-3 के पेट्रोल वाहनों को राहत मिलेगी, हालांकि वह दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
यह पाबंदियां अब भी रहेंगी जारी
-धूल पैदा करने वाले निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। हालांकि अस्पताल, मेट्रो, एयरपोर्ट, अस्पताल, राष्ट्रीय सुरक्षा व हाईवे सड़क जैसी आवश्यक व सार्वजनिक परियोजनाओं में छूट रहेगी।
-इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूरे एनसीआर में डीजल जनरेटर सेट पर रोक लगी रहेगी। केवल गैस, पीएनजी, एलपीजी या बायोगैस जनरेटर ही चलाए जा सकते हैं।
-होटल, ढाबों और रेस्तरां के तंदूरों में कोयले और सूखी लकड़ी के उपयोग प्रतिबंधित रहेंगे। केवल गैस या इलेक्ट्रिक तंदूर का ही इस्तेमाल होगा।
-खुले में ठोस कचरा, सूखी पत्तियां, प्लास्टिक जलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।