फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Life imprisonment to two killers who kidnapped and murdered innocent Hrithik

Noida News: मासूम रितिक की अगवा कर हत्या करने वाले दो हत्यारों को उम्रकैद

Sat, 01 Jul 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two killers who kidnapped and murdered innocent Hrithik
फोटो -
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर हत्या करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद
- 24 जनवरी 2021 को कन्नौज के अनिल और विजय ने की थी रितिक की हत्या
- हत्या कर दलदल में छुपा दिया था शव, फिरौती के लिए किया था कत्ल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के गुलिस्तानपुर से साढ़े चार वर्ष के मासूम रितिक को अगवा कर हत्या के मामले में कन्नौज निवासी अनिल और विजय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पड़ोस में किराये पर रहने वाले दोनों दोषियों ने दो लाख की फिरौती के लिए गुलिस्तानपुर निवासी ब्रह्मदेव के मासूम बेटे को अगवा किया था। दोनों ने मासूम की हत्या कर शव सूरजपुर में दलदल में छुपा दिया था। जिला जज अवनीश कुमार सक्सेना की अदालत ने दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
शासकीय अधिवक्ता ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सहरसा निवासी ब्रह्मदत्त गुलिस्तानपुर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। 24 जनवरी 2021 को घर से बाहर उनके छोटे बेटे रितिक को अगवा कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई। जांच में पुलिस को पता चला कि करीब एक माह पहले ब्रह्मदत्त के पड़ोस में रहने आए जिला कन्नौज गांव उलर निवासी अनिल और विजय वारदात के बाद से लापता हैं। शक होने पर वारदात के 21 दिन बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार किया। अनिल ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र साइड बी स्थित कंपनी के पीछे दलदल से बच्चे का क्षतविक्षत शव बरामद किया। कपड़े, जूते आदि से परिजनों ने बच्चे की शिनाख्त की। इसके बाद अनिल के साथी विजय को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। जिला न्यायालय ने केस की सुनवाई की और गवाहों के बयान सुनकर अनिल और विजय को दोषी मानते हुए शुक्रवार को उम्रकैद का सजा सुना दी।
विज्ञापन


थैलिसीमिया से पीड़ित बेटे के इलाज के लिए कर्ज लेने के प्रयास में था पिता
ब्रह्मजीत छोटा मोटा व्यापार कर परिवार का गुजारा करता है। ब्रह्मजीत का बड़ा बेटा थैलिसीमिया बीमारी से पीड़ित है। आमतौर पर हर 29 दिन में उसका खून बदला जाता है। ब्रह्मजीत को बड़े बेटे के उपचार के लिए और व्यापार में लगाने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इसके चलते वह लोन लेने का प्रयास कर रहा था। उसे फोन पर बात करते हुए अनिल और विजय ने सुन लिया था। दोनों ने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए छोटे बेटे का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टडी से फरार होकर अस्पताल की फॉल्स सीलिंग में छुप गया था अनिल
पुलिस अनिल को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर पहुंची थी। लघुशंका के बहाने अनिल फरार हो गया था। आरोपी अस्पताल की फॉल्स सीलिंग में छुप गया था। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर छह घंटे बाद आरोपी को दबोच लिया था। मासूम के अपहरण के हत्यारोपी के कस्टडी से फरार होने पर महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed