{"_id":"69ecf0f737034df9460649bf","slug":"licenses-issued-in-november-and-december-have-not-reached-the-applicants-grnoida-news-c-1-noi1095-4208780-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवंबर-दिसंबर में जारी किए गए लाइसेंस आवेदकों को नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवंबर-दिसंबर में जारी किए गए लाइसेंस आवेदकों को नहीं मिले
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर में जारी किए गए लाइसेंस आवेदकों को नहीं मिले
विभाग ने अब नई प्रिंटिंग एजेंसी को सौंपा काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नवंबर और दिसंबर माह में जारी किए गए कई लाइसेंस अब तक आवेदकों तक नहीं पहुंच सके हैं। प्रिंटिंग एजेंसी के काम न करने के चलते यह समस्या सामने आई, जिसके कारण एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शहरवासियों को उनके लाइसेंस नहीं मिले।
सेक्टर-32ए स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में चस्पा नोटिस के तहत, संबंधित विभाग ने इन महीनों में बड़ी संख्या में लाइसेंस जारी किए थे, लेकिन प्रिंटिंग व्यवस्था सुचारु न होने के कारण उन्हें समय पर छापा नहीं जा सका। इसके चलते आवेदकों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़े और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि अब विभाग ने नई प्रिंटिंग एजेंसी को कार्यभार सौंप दिया है, जिसके बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नई एजेंसी के काम शुरू करने के साथ ही लंबित लाइसेंसों की प्रिंटिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने ऐसे सभी आवेदकों से अपील की है, जिनके लाइसेंस नवंबर और दिसंबर में जारी हुए थे लेकिन अब तक उनके प्रिंट नहीं मिले हैं, वे बिना घबराए सीधे विभाग से संपर्क करें। शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित लाइसेंस को प्राथमिकता के आधार पर प्रिंट कर उपलब्ध कराया जाएगा।