फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   layer strike

Noida News: दादरी के वकीलों की आठवें दिन भी हड़ताल रही जारी

Mon, 15 Sep 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
layer strike
दादरी (संवाद)। दादरी तहसील से सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानांतरण किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा समेत आधा दर्जन सामाजिक संगठन हड़ताल में शामिल हैं। सोमवार को बार एसोसिएशन अधिवक्ता एवं अग्रवाल मित्र मंडल, जय हो सामाजिक संस्था, राष्ट्रीय युवा लोक मंच, क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार आयोग, अपना अधिकार जनहित सामाजिक संगठन समेत आधा दर्जन से अधिक संगठन एकत्र हुए। अधिवक्ता एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर के जीटी रोड, मुख्य तिराहा पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल भाटी, डीएस कौशिक, राजपाल नागर, बृजपाल भाटी, राजकुमार आर्य, महेंद्र भाटी, हरिओम शर्मा,नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed