फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lavyam got first place in dance competition

Noida News: नृत्य प्रतियोगिता में लव्यम को पहला स्थान

Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lavyam got first place in dance competition
प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। शुभारंभ संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल की एमडी शरणप्रीत कौर बराड़ ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 3 व 4 की नृत्य प्रतियोगिता में लव्यम प्रथम, हेजल दूसरे, कृतिका व इश्मिता माटिया तीसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा 5 व 6 में आयोजित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में वत्सल प्रथम, दैविक दूसरे, सिमरन, मनिका व दिव्या तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 7 व 8 में आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में दृष्टि व प्रथम ने पहला, ऊर्वी व हिमानी ने दूसरा व तन्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 व 10 फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में दीशि प्रथम, मन्नत दूसरे व चैतन्य तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कक्षा 11 व 12वीं में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में अरशाला ने पहला, प्रीति ने दूसरा व राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, आरुष ने दूसरा, म्यूजिकल गेम में भाविका प्रथम, न्यूजपेपर गेम में प्रीति ने प्रथम व हेजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि शरणप्रीत कौर बराड़ ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी है। हमें बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रिंसिपल पूजा कालड़ा व पुष्पा मक्कड़ ने निभाई। मंच संचालन दीपा चोपड़ा ने किया।

प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed