फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Large consignment of banned foreign cigarettes seized in Delhi; one arrested.

Noida News: दिल्ली में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Large consignment of banned foreign cigarettes seized in Delhi; one arrested.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने 78,800 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट जब्त कर 45 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अवैध रूप से तंबाकू उत्पादों के भंडारण और बिक्री का आरोप है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि जब्त सिगरेट नौ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की हैं और इनमें भारतीय कानून के तहत अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को खारी बावली इलाके की एक दुकान में आयातित सिगरेट के अवैध रूप से भंडारण की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने सात अक्टूबर को परिसर में छापा मारा और मौके से आरोपी जुनैद अहमद को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सिगरेट की अवैध खरीद, भंडारण तथा बिक्री के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article