फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lanka is turning upside down. Jumping across the ocean again.

Noida News: उलटि पलटि लंका सब जारी। कूदि परा पुनि सिंधु मझारी॥

Tue, 30 Sep 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lanka is turning upside down. Jumping across the ocean again.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में मंगलवार रात रामलीला मंचन के दौरान लंका दहन की कथा की प्रस्तुति की गई। मेघनाद से युद्ध के दौरान शक्ति लगने पर लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इस दौरान दर्शक दीर्घा में मायूसी छा गई। राम के विलाप को देखकर लोगों के आंसू छलक उठे।

सेक्टर-46 में सीता की खोज
सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर सीता खोज से रामलीला की शुरुआत हुई। मंचन के दौरान श्रीराम का हनुमान के साथ मिलने के दृश्य का भी मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने भक्तवत्सल भगवान श्रीराम का जयघोष किया। बालि-सुग्रीव युद्ध की कथा की भी भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। लंका दहन के प्रसंग को देखकर सभी दर्शकों ने हनुमान के जयकारे लगाए। इस दौरान मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान समिति के सभी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सेक्टर-62 में सेतु का निर्माण किया
सेक्टर-62 रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में नौवें दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हुलास राय सिंघल ने की। पहले बाली के वध की प्रस्तुति दी गई। सुग्रीव का राज्याभिषेक के दृश्य को भी दिखाया गया। सीता-खोज के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। हनुमान के लंका में प्रवेश कर अशोक वाटिका उजाड़ने के प्रसंग पर दर्शक खुश हुए। लंका-दहन के दौरान जयकारे लगने लगे। इस दौरान समिति के महासचिव मुन्ना शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान लाए संजीवन बूटी
सेक्टर-21ए में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के नौवें दिन मंचन की शुरुआत विभीषण के श्रीराम के शरणागत होने के साथ हुई। महासचिव संजय बाली ने बताया कि समुद्र में पुल निर्माण के दृश्य ने सभी को भक्ति से सराबोर कर दिया। मंचन के दौरान अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का प्रसंग काफी रोमांचक रहा। हनुमान के संजीवनी बूटी लाने जाने के प्रसंग का आकर्षक रहा। मंचन में दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए।


अंगद-रावण संवाद
महर्षि नगर में आयोजित रामलीला में मंचन की शुरुआत बाली-सुग्रीव युद्ध से हुई। इस दौरान श्रीराम ने बाली का वध किया। सीता खोज में व्याकुल श्रीराम को देखकर दर्शक भावुक हो गए। इसके बाद हनुमान जी का लंका में प्रवेश और लंका दहन की प्रस्तुति हुई। मंचन के दौरान महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज समिति के महासचिव रामेंद्र सचान सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला समिति की ओर से सुग्रीव-बाली युद्ध, बाली-वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक, लंका-दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed