फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land mafia painted the warning board of the authority itself.

Noida News: भूमाफिया ने प्राधिकरण के चेतावनी बोर्ड पर ही कर दिया पेंट

Mon, 04 Sep 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Land mafia painted the warning board of the authority itself.
पार्ट-2: फोटो :::::
विज्ञापन

भूमाफिया ने प्राधिकरण के चेतावनी बोर्ड पर ही कर दिया पेंट

- हिंडन के डूब क्षेत्र में प्रशासन और प्राधिकरण पर भारी पड़ रहे भूमाफिया
- अवैध निर्माण, कॉलोनी काटने के साथ रजिस्ट्री कराने का खेल जमकर जारी
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। बेखौफ भूमाफिया ने हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में लगे नोएडा प्राधिकरण के कई चेतावनी बोर्ड पर ही पेंट करा दिया। ताकि वहां प्लॉट खरीदने को आने वाले लोगों को हकीकत का पता नहीं चल सके। भूमाफिया प्रशासन और प्राधिकरण पर भारी पड़ रहे हैं। डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के साथ-साथ निर्माण और रजिस्ट्री कराने का खेल जमकर जारी है, लेकिन प्रशासन व प्राधिकरण कार्रवाई नहीं कर रहे।

नोएडा के छिजारसी, बहलोलपुर, चोटपुर, युसुफपुर चकशाहबेरी, हैबतपुर के गांव के डूब क्षेत्र में पूरी तरह से अवैध निर्माण से घिर चुके हैं। नोएडा के सेक्टर 144 और 143 से लगे हिंडन के डूब क्षेत्र में भी भूमाफिया अवैध कॉलोनी काट रहे हैं। यहां हिंडन नदी का डूब क्षेत्र कुलेसरा और पुराना सुथ्याना की जमीन पर है। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने यहां पर जगह-जगह चेतावनी के बोर्ड लगाए थे। जिन पर भूमाफिया ने पेंट करा दिया है। बाढ़ के बाद भी भूमाफिया इस कारनामे को अंजाम दे दिया। लोगाें ने आरोप लगाया कि इस समय पांच से छह भूमाफिया की कंपनी डूब क्षेत्र में काम कर रही हैं। जिनको प्राधिकरण और प्रशासन के अफसरों का पूरा सहयोग मिला हुआ है। बोर्ड पर पेंट होने के के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

-----------------
पहले भी कर चुके है बोर्ड पर पेंट
डूब क्षेत्र में किराए पर रहने वाले रामप्रकाश और मनोहर का कहना है कि यहां कॉलोनी काटने वाले लोग प्राधिकरण के चेतावनी बोर्ड पर पहले भी कई बार पेंट कर चुके हैं। कुछ समय पहले भी ऐसा किया था। सरकारी अफसर यहां आते रहते हैं, लेकिन फिर भी अवैध निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed