{"_id":"686ec6819ff31de5bb08e67f","slug":"lakhs-stolen-from-a-closed-house-thieves-showed-pistol-when-noise-was-made-na-news-c-30-gbd1013-674101-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद मकान में लाखों की चोरी, शोर मचाने पर चोरों ने दिखाया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद मकान में लाखों की चोरी, शोर मचाने पर चोरों ने दिखाया तमंचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। बंद मकान में घुसे नकाबपोश चोरों ने दरवाजे और अलमारी के लॉक तोड़कर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। घर में घुसे चोरों को देख पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक नितेश कुमार पटेल अपने दोस्त के साथ पहुंचे और शोर मचाया। चोर ने मकान मालिक को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के घर के बाहर एक लावारिस बाइक मिली, अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर इसी बाइक पर आए थे। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की साईंपुरम कालोनी निवासी नितेश कुमार पटेल के मुताबिक सोमवार रात गांव से उनकी पत्नी और बच्चे घर लौट रहे थे, जिन्हें लेने के लिए वह मकान का ताला लगाकर घंटाघर आए। रात करीब पौने दो बजे उन्हें पड़ोसी महिला ने सूचना दी कि उनके घर में दो लोग घुसे हैं। सूचना पर वह अपने दोस्त सूरज प्रसाद के साथ घर के पास आए और पुलिस को सूचना दी। जब उन्होंने चोरों का पीछा किया तो थोड़ा दूर जाने पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर दोनों की ओर तान दिया और नजदीक आने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि दोनों बदमाश नकाबपोश थे। जब वह वापस लौटकर आए तो घर के पास एक लावारिस बाइक दिखी। पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके यहां से सोने की तीन अंगूठी, मंगलसूत्र और अन्य गहने समेत दो लाख 70 हजार रुपये चोरी मिले। एसीपी ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट फर्जी है, बाइक की बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।