{"_id":"64c6bc52ff016ce941003969","slug":"lady-don-arrested-along-with-friend-for-hiring-unemployed-youths-and-robbing-them-grnoida-news-c-1-noi1096-772656-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेरोजगार युवकों को हायर कर लूट कराने वाली लेडी डॉन दोस्त के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेरोजगार युवकों को हायर कर लूट कराने वाली लेडी डॉन दोस्त के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बेरोजगारों युवकों से लूट कराने वाली लेडी डॉन दोस्त के साथ गिरफ्तार
- सेक्टर-76 में लूटी थी इंजीनियर से क्रेटा, नकद और ज्वेलरी, तीन पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
- दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार का था इनाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बेरोजगार युवकों से लूट कराने वाली लेडी डॉन और उसके साथी को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों की पहचान शाहजहांपुर निवासी मनस्वी शुक्ला उर्फ गुनगुन उर्फ तारा और इटावा निवासी अमित कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। दोनों ने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-76 में इंजीनियर से क्रेटा कार, नकद और ज्वेलरी लूटी थी। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट की चेन, मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
दोनों सेक्टर-113 थानाक्षेत्र स्थित पीजी में रहते थे। इस मामले में आरोपी विनोद उर्फ मनोज अभी भी फरार है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 30 जून की रात में लेडी डॉन तारा अपने साथियों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी निवासी इंजीनियर अनमोल मित्तल से गन प्वाइंट पर क्रेटा कार लूट ली थी। अनमोल को इन बदमाशों ने शहर में घुमाया था और चेन, मोबाइल, कैश भी लूटा था। उस वक्त इंजीनियर अपनी कार से खाना पैक कराने मार्केट आए थे। बदमाश इंजीनियर को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो जुलाई पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश नवीन, उमेंद्र बहादुर सिंह और शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से तारा अपने साथी के साथ फरार थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड तारा है।
लोगों को हायर कर ऐसे कराती थी लूट
लेडी डॉन तारा की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। उसने नोएडा में एक कंपनी खोली जिसमें उसे नुकसान हुआ। इसके बाद उसने साथी संग मिलकर प्लेसमेंट एजेंसी खोली। जहां लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। नौकरी के लिए आने वाले कुछ लोगों को खुद ही ऑफर देकर बदमाश कंपनी बना ली। इसके बाद लूट की वारदात करने लगी। सेक्टर-76 में भी इसी तरह से लूट की गई थी।
विज्ञापन
फरारी के दौरान कई राज्यों में छिपी
क्रेटा लूट के बाद नोएडा पुलिस की टीम जब लेडी डॉन व उसके साथी की तालश शुरू कर दी थी। इसके बाद नोएडा से निकलकर दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के कई शहरों में फरारी काटी। दोनों आरोपियों का लोकेशन लगातार बदल रहा था। पुलिस का कहना है कि रविवार को तारा अपने साथी के साथ नोएडा आई थी। तभी पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।
तारा के पास मिले दो आधार कार्ड
लेडी डॉन तारा से पूछताछ में उसके पास से दो आधार कार्ड मिले। असली आधार कार्ड की जांच की जा रही है। एक आधार कार्ड में 19 और दूसरे में 23 साल उम्र है। तारा और उसके साथी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। तारा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें घटना के बाद से लगाई गई थी।
तीन महीने पहले थाने में दी थी दुष्कर्म की फर्जी सूचना
करीब तीन महीने पहले लेडी डॉन तारा कोतवाली फेज थ्री थाने में रात को पहुंची थी। वहां दुष्कर्म की सूचना थी। इस मामले में नोएडा व सेंट्रल नोएडा जोन मुकदमे दर्ज करने को लेकर आमने सामने हो गया था। बाद में जांच के दौरान यह घटना झूठी पाई गई थी।