फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kunal wants to win a gold medal in the National Weightlifting Championship

Noida News: राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं कुनाल

Sun, 03 May 2026 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kunal wants to win a gold medal in the National Weightlifting Championship
फोटो
विज्ञापन

-गोरखपुर में 2 मई को आयोजित हुई यूपी भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है चयन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के भारोत्तोलन एथलीट कुनाल नागर आगामी 23 से 28 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका आयोजन तेलंगाना के हैदराबाद में होगा।


प्रतियोगिता में कई राज्यों से 300 से अधिक एथलीट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे। इसमें 74 किग्रा भार वर्ग कैटेगरी में ग्रेनो के दनकौर क्षेत्र स्थित ढाकवाला गांव निवासी कुनाल नागर, यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएगा। इसके लिए उनका चयन कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से गोरखपुर में 2 मई को आयोजित हुई यूपी भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के आधार पर हुआ हैं। कुनाल ने बताया कि वह जिम में कोच मुकेश गहलोत से भारोत्तोलन के गुर सीखते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तरीय पर स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व जिले का नाम रोशन करेंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed