फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kshatriya Karni Sena protests against Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad

Noida News: मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Karni Sena protests against Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad
फोटो:
विज्ञापन

मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन

- कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद के विवादित बयान के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि बलिया पर दिए विवादित बयान पर मत्स्य मंत्री को तत्काल हटाया जाए।


क्षत्रिय करणी सेना के नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज, बलिया निवासी और स्थानीय नागरिकों में काफी रोष है। बलिया गौरवशाली और ऐतिहासिक जिला है। जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे जैसे वीरों को जन्म दिया है। ऐसे सम्मानित जिले के लिए असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। संगठन ने कहा, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री से संयमित भाषा की अपेक्षा की जाती है। ऐसे बयान संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन के साथ सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं। मांग की है कि मंत्री के विवादित बयान की न्यायिक जांच की जाए। साथ ही उनको तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन सिंह सूर्यवंशी, जोगिंदर, शैलेंद्र, निक्कू राजा, सूरज, शिवम, सोनू, मोहित, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed