फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   korona : special ward in sishu hospital and jimms

कोरोना वायरस को लेकर सीएमएस के निर्देश

Thu, 30 Jan 2020 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
korona : special ward in sishu hospital and jimms
कोरोना वायरस : शिशु अस्पताल और जिम्स में बनाया गया आईसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल में बुधवार को कोरोना वायरस से संबंधित दिशानिर्देश डॉक्टरों को दिए गए। सीएमएस डॉ. वंदना शर्मा ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के साथ बैठक की। डॉक्टरों को बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित स्थानों से यात्रा के बाद कोई मरीज इलाज के लिए आता है तो उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लक्षण के साथ ही यात्रा का इतिहास देखने की भी जरूरत है। अगर मरीज प्रभावित स्थान से आया है तो उन्हें जिले के दो अस्पतालों में बनाए गए आइसोलशन वार्ड में भेजा जा सकता है। बैठक में पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एचएम लवानिया, डॉ. ब्रजेश कुमार सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने भी एक दिशानिर्देश जारी किया है। जिसमें प्रभावित स्थानों से आने वाले लोगों को अगर 28 दिन के अंदर भी बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें तुरंत अस्पताल में जाकर इलाज कराना चाहिए। साथ ही इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना देने के निर्देश दिए हैं। सभी निजी अस्पतालों को भी ऐसे में मरीज आने पर जानकारी देने की बात कही गई है। मरीजों के इलाज के लिए शिशु अस्पताल और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 19 बेड सुरक्षित कर दिए गए हैं। ऐसे मरीजों की जांच के लिए नमूने पुणे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed