{"_id":"607cfb36373b2716363887b6","slug":"known-writer-surendra-mohan-pathak-and-his-son-reported-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा बेहाल: साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और बेटा संक्रमित, किसी भी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा बेहाल: साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और बेटा संक्रमित, किसी भी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड
Mon, 19 Apr 2021 09:13 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:13 AM IST
सार
प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे कोरोना संक्रमित। नोएडा के किसी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड। कई पत्रकार लोगों से कर रहे मदद की अपील।
विज्ञापन
सुरेंद्र मोहन पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में दोबारा पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण ने इस बार और भयावह रूप ले लिया है। आम जनता हो या जानी मानी हस्तियां, यह महामारी हर किसी को अपनी जद में ले रही है। इसी बीच लाखों पाठकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे सुनील पाठक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि उन्हें नोएडा के किसी भी अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। बड़े बड़े पत्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मदद के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक पत्रकार ने तो चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां बिना किसी को कॉल किए या अपने जानकारों को फोन खड़काए काम नहीं होने वाला है। उन्होंने लिखा कि आप भले ही भारत और दुनिया के किसी भी कोने में हैं, अगर आपका नोएडा में कोई संपर्क है तो मेरे प्रिय लेखक के लिए फोन कीजिए। उन्हें आज आपकी जरूरत है।
विज्ञापन