फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Knife attacked doctor for not treating teeth

दांतों का इलाज नहीं करने पर डॉक्टर पर चाकू से हमला

Sun, 30 May 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Knife attacked doctor for not treating teeth
दादरी। रेलवे रोड पर दिन दहाड़े एक आरोपी ने दांतों का क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पैदल भाग रहे आरोपी जारचा निवासी कयूम को लोगों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस केे हवाले कर दिया। घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दांतों का इलाज नहीं करने पर डॉक्टर पर हमला किया है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि वह आरोपी को नहीं पहचानते और उन्हें यह भी नहीं पता कि आरोपी उनके पास उपचार कराने कब आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत रेलवे रोड पर चिपियाना निवासी अजय घोष का दांतों का क्लीनिक है। शुक्रवार को कयूम उनके पास दांतों का इलाज कराने आया था। कयूम ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने उससे अभद्रता की और इलाज भी नहीं किया। इससे नाराज कयूम शनिवार सुबह करीब 11 बजे क्लीनिक के पास पहुंचा और वहां घूमता रहा। इस दौरान आरोपी पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। आरोप है कि कयूम अचानक से क्लीनिक में घुसा और चाकू निकाल कर चिकित्सक अजय घोष के हाथ, गर्दन समेत तीन जगहों पर प्रहार किया। वहां दांतों का इलाज करा रहे दौलतराम कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी तरफ भी चाकू चला दिया। उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी पैदल ही दादरी तिराहे की ओर भागा। आसपास के लोगों ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ खून से लथपथ डॉक्टर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed