{"_id":"644c13652455305711011784","slug":"kisan-mahapanchayat-will-be-held-on-may-2-on-greno-authority-grnoida-news-c-23-1-noi1091-7296-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो मई को ग्रेनो प्राधिकरण पर होगी किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो मई को ग्रेनो प्राधिकरण पर होगी किसान महापंचायत
Sat, 29 Apr 2023 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो
दो मई को ग्रेनो प्राधिकरण पर होगी किसान महापंचायत
- किसानों का महापड़ाव जारी, महापंचायत के लिए शुरू किया जनसंपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। मुआवजा दर बढ़ाने, आबादी के मामलों का निस्तारण समेत अन्य मांगों को लेकर जारी किसान महापड़ाव के बाद भी प्राधिकरण ने कोई सुनवाई नहीं की। ग्रेनो प्राधिकरण के रुख को देखते हुए अब दो मई को किसान महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति बनाने का फैसला लिया गया है। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों को 10 फीसदी आबादी प्लाॅट, आबादियों की लीज बैक करने, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने, रोजगार, 17 फीसदी किसान कोटे को बहाल करने समेत कई मांगों को प्राधिकरण कार्यालय पर किसान महापड़ाव जारी है। किसानों ने प्राधिकरण के गेट को बंद करके उसके सामने अपना महापड़ाव डाल रखा है। मगर अभी तक प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है।
किसान सभा के संयोजक वीरसिंह ने कहा कि अब किसान दो मई को महापंचायत करेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा ईस्ट में दो-दो टीम किसानों को जागरूक कर रही हैं। महापंचायत में किसानों को अधिक से अधिक आने के लिए आह्वान किया जा रहा है। धरने पर नितिन चौहान, राकेश प्रधान, महाराज सिंह प्रधान, भीम सिंह, इंद्रजीत, भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुर्जर, मोहित नागर, राजेंद्र, सतपाल, रामपाल घंघौला, सुदेश सुनपुरा, निशांत रावल घोड़ी, मुकेश खेड़ी समेत किसान नेता मौजूद रहे।