फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Killed wife and threw her body in a sack into the Yamuna.

Noida News: पति ने हत्या कर शव को बोरी में पत्थर डालकर यमुना में फेंका

Tue, 04 Apr 2023 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Killed wife and threw her body in a sack into the Yamuna.
पत्नी की हत्या कर शव को बोरी में भर यमुना में फेंका
विज्ञापन



आरोपी ने वारदात के बाद लिखाई गुमशुदगी, पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

देर शाम तक तलाश में जुटे रहे गोताखोर, नहीं मिला महिला का शव, आरोपी हिरासत में


संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। छातंगा कला में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर पत्थरों के साथ शव को बोरी में भरकर यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पत्नी की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। बाद में पिता की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से यमुना में शव की तलाश में जुटी, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला।
छातंगा गांव निवासी आरोपी पति सरवन सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी के रविवार रात से गुम होने की कहानी सुनाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई, तभी महिला के मायके वाले भी आ गए और सरवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने सरवन से पूछताछ की तो सोमवार देर रात आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूली। मंगलवार सुबह से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाश करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (स्टेट डिजास्टर रेंस्पांस फोर्स/ एसडीआरएफ) मेरठ के गोताखोरों की टीम पहुंची। सभी देर शाम तक जुटे रहे, लेकिन शव नहीं मिला। वहीं जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ पूरननगर गांव के पास नदी पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


---
अवैध संबंध के शक में हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि पत्नी के किसी से संबंध थे। आरोपी जब पत्नी पर आरोप लगाता तो दोनों में झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों में रविवार रात कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के धारागढ़ी निवासी महिला के पिता भगत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 16 फरवरी 2010 को सरवन से की थी। उनकी नौ वर्ष की एक बेटी और सात व छह साल के दो बेटे हैं। मायकेवालों ने अवैध संबंधों के आरोप को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि आरोपी अपने गुनाह को छिपाने के लिए बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
एक सप्ताह में दो महिलाओं की हत्या
एक तरफ ग्रेनो के कामबख्शपुर गांव में अवैध संबंधों में आड़े आ रही पत्नी को पति ने भाई और भाभी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया तो दूसरी ओर जेवर के छातंगा गांव में अवैध संबंध के संदेह में पति ने पत्नी की हत्या करके शव यमुना नदी में फेंक दिया। दोनों घटनाएं जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed