{"_id":"6512f3e70d940276c708ede5","slug":"kidnapping-and-murder-of-friend-ransom-demanded-from-family-one-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-25777-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अगवा कर दोस्त की हत्या, परिवार से मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अगवा कर दोस्त की हत्या, परिवार से मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कर्जा चुकाने व रुपयों की तंगी से दो दोस्तों ने दी वारदात अंजाम
बेहटा-हाजीपुर, गाजियाबाद में रेलवे लाइन के नजदीक शव फेंका
-- -- -- -- -- -- -
02 लाख रुपये फिरौती परिवार से मांगी थी आरोपियों ने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करावल नगर में रुपयों की तंगी और कर्जा चुकाने के लिए दो युवकों ने दोस्त नितिन (22) को अगवा कर चाकू से गोद दिया। इसके बाद शव को गाजियाबाद स्थित बेहटा-हाजीपुर रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया। अगले दिन परिवार से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस में शिकायत की गई तो भेद खुल गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी गांव ब्राह्मणपुट्टी, बागपत निवासी सचिन कुमार (24) को गंगा नगर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी अरुण की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने सोमवार को सचिन की निशानदेही पर नितिन का शव बरामद कर लिया। मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी सचिन से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। नितिन की बहन ने हत्याकांड में तीन युवकों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक नितिन परिवार के साथ कर्दम फॉर्म, जौहरीपुर, करावल नगर में रहता था। परिवार में बहन गीता चौधरी व अन्य सदस्य हैं। नितिन शाहदरा स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता था। 19 सितंबर को उसकी छुट्टी थी। शाम करीब 6:30 बजे तीन लड़के उसे घर से बुलाकर ले गए। रातभर जब नितिन घर नहीं पहुंचा तो बहन गीता उसे कॉल करती रही। व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। 20 सितंबर को सुबह नितिन के ही मोबाइल से व्हाट्सएप पर मैसेज मिला। इसमें नितिन को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की बात की गई थी। गीता ने मामले की सूचना करावल नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गीता से पूछताछ के बाद पुलिस ने सचिन के कुछ दोस्तों की सूची बनाई तो पता चला कि दोस्त सचिन घर से पत्नी व बच्चों के साथ फरार है। पुलिस ने उसे रिश्तेदार के यहां से गंगानगर राजस्थान से दबोच लिया। सचिन ने बताया कि उसने अरुण के साथ मिलकर नितिन की उसी दिन गाजियाबाद, बेहटा-हाजीपुर रेलवे लाइन के पास शराब पिलाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया था।
कर्जा चुकाने के लिए रची साजिश, ऐसे दी वारदात अंजाम
सचिन की वर्ष 2018 में नितिन से दोस्ती हुई थी। सचिन की 2021 में शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। सचिन ने कुछ साल पूर्व बाइक खरीदी थी। सचिन के यहां बेटी हुई तो उसे रुपयों की जरूरत हुई। उसने बाइक को गिरवी रखकर 40 हजार कर्जा ले लिया। मूलरूप से गांव लभारी, बदायूं, यूपी निवासी अरुण के भाई की शादी में सचिन ने मदद की थी। अरुण तभी से उसका दोस्त था। सचिन को रुपयों की दिक्कत हुई तो उसने अरुण से बात की। इसके बाद करीब 15 दिन पहले सचिन व अरुण ने नितिन को अगवा कर फिरौती की साजिश रच ली। नितिन के नाम पर मकान है। ऐसे में दोनों को यकीन था कि नितिन का परिवार उनकी मांगों को मान लेगा। साजिश के तहत नितिन की छुट्टी वाले दिन उसे शराब पिलाने के बहाने दोनों गाजियाबाद बेहटा-हाजीपुर ले गए। यहां रेलवे ट्रैक के पास बिठाकर उसे शराब पिलाई गई। बाद में चाकू के कई वारकर हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों दिल्ली आ गए। अगले दिन सचिन ने नितिन के मोबाइल से ही व्हाट्सएप पर मैसेज कर फिरौती मांगी।