फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khairpur roundabout will soon be connected to Ace City, construction of 700 meter road begins

Noida News: जल्द जुड़ेगा ऐस सिटी से खैरपुर गोल चक्कर, 700 मीटर सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 22 Jan 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Khairpur roundabout will soon be connected to Ace City, construction of 700 meter road begins
फोटो:--------------
विज्ञापन

जल्द जुड़ेगा ऐस सिटी से खैरपुर गोल चक्कर, 700 मीटर सड़क का निर्माण शुरू
-ग्रेनो वेस्ट की इस 80 मीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2012 से है लंबित, छह माह में पूरा होगा निर्माण
-सूरजपुर कस्बे में ऊंचा होगा दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड, फिर भी पानी भरा तो लगेंगे तीन मोटर पंप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ऐस सिटी गोल चक्कर से खैरपुर गोल चक्कर जल्द जुड़ जाएगा। दोनों गोल चक्कर को जोड़ने वाली सड़क का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड व नाला भी बनाया जा रहा है। छह माह में काम पूरा हो जाएगा। वहीं, सूरजपुर कस्बे के अंदर दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर जल भराव की समस्या भी मानसून से पहले दूर होगी। वहां सड़क को ऊंचा करने के साथ नाला बनाया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दोनों जगह का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक से पुलिस लाइन के बीच 60 मीटर रोड बनी है। इस पर ऐस सिटी गोल चक्कर बना हुआ है। वहीं, 130 मीटर रोड पर खैरपुर गोल चक्कर बना हुआ है। दोनों गोल चक्कर के बीच की दूरी करीब 2.2 किमी है। दोनों को 80 मीटर रोड के माध्यम से जोड़ने का काम वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। लेकिन एक खसरा नंबर का अधिग्रहण नहीं होने से 700 मीटर सड़क का काम अधूरा रह गया। अब प्राधिकरण ने किसानों से समझौता कर जमीन पर कब्जा लेकर निर्माण शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया, 700 मीटर में से 400 मीटर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी हिस्से में भी जल्द काम शुरू होगा। इसके साथ ही सर्विस रोड और नाले का निर्माण भी शुरू होगा। अगले छह माह में निर्माण पूरा कर 80 मीटर चौड़ी सड़क को शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सड़क के निर्माण का जायजा लिया और वर्क सर्किल के अफसरों को तेजी से काम को पूरा करने के निर्देश दिए। वहां सेंट्रल वर्ज का निर्माण कार्य चल रहा हैं।
विज्ञापन

नाला नीचे और डीएससी रोड होगा ऊंचा
सूरजपुर कस्बे में डीएससी रोड पर हर समय पानी भरा रहता है। कई बार रोड बनाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अफसरों ने बताया, वहां नाला सड़क से ऊंचा है। इस कारण बारिश व नाले का पानी सड़क पर भर जाता है। अब डीएससी रोड को एक फीट से अधिक ऊंचा होगा। साथ ही नाले को नीचे किया जाएगा। ताकि पानी जमा नहीं हो सके। फिर भी पानी भरता है तो उससे निपटने के लिए तीन मोटर पंप लगाए जाएंगे। जिनको 3800 मीटर लंबी पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। अतिरिक्त पानी अन्य नालों तक पहुंचाया जाएगा। इस पर करीब 17 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ग्रेनो वेस्ट में 80 मीटर रोड का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। जिसके बाद 130 मीटर व 60 मीटर रोड के बीच एक और कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे दोनों सड़क को जोड़ने वाली अन्य रोड पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
प्रेरणा सिंह, एसीईओ ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article