फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's new address will be 5, Ferozshah Road, shift will take place today

Noida News: केजरीवाल का नया पता 5, फिरोजशाह रोड होगा, आज होंगे शिफ्ट

Thu, 03 Oct 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's new address will be 5, Ferozshah Road, shift will take place today
पूर्व मुख्यमंत्री ने आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहने का प्रस्ताव किया स्वीकार
विज्ञापन

--------------
2104 के बाद दूसरी बार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बनाया आशियाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नया पता 5, फिरोजशाह रोड होगा। शुक्रवार से वे आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे। यह दूसरी बार है जब वे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इससे पहले साल 2014 में उन्हें तिलक लेन में आवास आवंटित हुआ था। इसके बाद वे सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए थे।
बृहस्पतिवार को आप मुख्यालय में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल शुक्रवार को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित दिल्लीभर के समर्थकों ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है। यहां से उन्हें लोगों ने चुना था। अब वे परिवार के साथ नई दिल्ली में 5, फिरोजशाह रोड पर अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में रहेंगे। जब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, तो उन पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था, लेकिन उन्होंने निजी फैसले के तहत इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

आयकर आयुक्त रहते हुए भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में प्रतिष्ठित कॅरिअर छोड़कर उन्होंने दिल्ली की झुग्गियों में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की ओर से दोबारा चुने जाने तक मुख्यमंत्री का पद नहीं संभालने का संकल्प लिया है। उन्होंने जनता की अदालत में जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए खुशी का पल : सांसद


सांसद अशोक मित्तल का कहना है कि केजरीवाल परिवार के साथ उनके घर पर रहेंगे। जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो मुझे पता चला कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। मैंने और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मेरे घर का चुनाव किया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली चुनाव में जनता पहले की तरह इस बार भी आप को प्रचंड बहुमत देगी और केजरीवाल दिल्ली की कुर्सी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article