फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal will live in Lutyen's Delhi

Noida News: लुटियन की दिल्ली में रहेंगे केजरीवाल

Wed, 02 Oct 2024 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will live in Lutyen's Delhi
आप ने नई दिल्ली इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास की पहचान की
विज्ञापन

आप का दावा, एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट हो जाएंगे केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आप ने अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली में एक आवास की पहचान कर ली है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़कर केजरीवाल अगले एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि फिरोज शाह रोड पर स्थित आप के दो राज्यसभा सांसदों के लिए आवंटित आवासों में से किसी एक में केजरीवाल रह सकते हैं। दोनों सांसदों के आवास रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक भी हैं। इससे पार्टी दफ्तर तक उनकी पहुंच आसान रहेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने एलान किया था कि वह नवरात्र में मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। इसी बीच पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग भी की कि बतौर राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में आवास दिया जाए, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बुधवार पार्टी की तरफ से बताया गया कि केजरीवाल के लिए नई दिल्ली इलाके में आवास की पहचान कर ली गई है। यहीं से वे विधायक भी हैं। मुख्यमंत्री आवास छोड़कर परिवार के साथ अगले एक-दो दिन में रहने चले जाएंगे। आप ने अभी आवास का पता नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed