फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal has already disclosed that he is cutting votes: Saurabh

वोट काटने का केजरीवाल पहले ही कर चुके खुलासा : सौरभ

Thu, 18 Sep 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal has already disclosed that he is cutting votes: Saurabh
नई दिल्ली। आप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट काटने के आरोपों को समर्थन दिया है। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 29 दिसंबर 2024 को ही दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोट काटने व फर्जी वोट जोड़ने का खुलासा कर दिया था लेकिन चुनाव आयोग ने जांच नहीं कराई।
विज्ञापन

केजरीवाल और सांसद राघव चड्ढा ने सबूतों के साथ बड़े पैमाने पर आप के वोटरों के नाम कटवाने के लिए आवेदन देने का खुलासा किया था। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 1.48 लाख वोटों में से पहले ही 42 हजार वोट काटे गए और बाद में 6100 वोट और कटवाए गए। सिर्फ 84 लोगों ने चार हजार वोट कटवाने की अर्जी दी जबकि 10 हजार से ज्यादा नए फर्जी वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए। चुनाव आयोग ने वोट काटने की अर्जी देने वालों को बुलाया तो केवल 11 लोग पहुंचे और सभी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने कोई आवेदन ही नहीं दिया। वोट काटने के नाम पर 11 साल से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। गरीब बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गियों में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed