फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   KB Health Care Diagnostic Center sealed in anesthesia overdose case

Noida News: एनेस्थीसिया ओवरडोज मामले में केबी हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Fri, 13 Feb 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
KB Health Care Diagnostic Center sealed in anesthesia overdose case
नोएडा से आई सीएमओ की ओर से गठित चार सदस्यीय समिति ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर जांच बिसरा लिया

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। केबी हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में एनेस्थीसिया की ओवरडोज से छह वर्षीय मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित समिति शुक्रवार को सेंटर पहुंची। टीम ने जांच के बाद सेंटर को सील कर दिया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मासूम की मौत मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नरेंद्र कुमार ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। सीएमओ ने मामले की गहन जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जो पूरे प्रकरण की पड़ताल करेगी। यह कमेटी अस्पताल की लापरवाही, इलाज की प्रक्रिया और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच करेगी। शुक्रवार को नोएडा सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ग्रेटर नोएडा में संबंधित अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच के लिए निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल प्रबंधन से घटना से जुड़े दस्तावेज और उपचार संबंधी विवरण भी मांगे हैं। साथ ही केबी हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

दनकौर क्षेत्र के रीलखा गांव निवासी प्रशांत के छह वर्षीय भतीजे गर्व कसाना उर्फ चीकू को काफी समय से दौरे पड़ रहे थे। सेक्टर-36 में एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर से परिजन गर्व का इलाज करा रहे थे। बीमारी की असल वजह पता करने के लिए डॉक्टर ने परिजन को गर्व की एमआईआर समेत अन्य जांच कराने की सलाह दी थी। बृहस्पतिवार को मासूम के चाचा प्रशांत अन्य परिजन के साथ गर्व की जांच कराने सेक्टर पी-3 में संचालित केेबी हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टरों ने एमआईआर से पहले गर्व को एनेस्थीसिया की डोज दी थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लगभग एक घंटे तक गर्व की बेहोशी नहीं टूटी। परेशान परिजन ने डॉक्टर को बताया तो उन्होंने कहा कि डोज दे दी है। जल्द ही बच्चे को होश आ जाएगा। आधा घंटे बाद भी होश नहीं आने पर अनहोनी की आशंका में परिजन आनन-फानन गर्व को नजदीकी अस्पताल ले गए। उक्त अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे काे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि जांच के बाद सेंटर के डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज होने से बच्चे की मौत होने की आशंका जताई थी।


घटना से आक्रोशित परिजन ने केबी हेल्थ केयर के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर चेतावनी दी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराकर घर भेजा था। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जांच टीम गठित की गई है।परिजन ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण पता नहीं चला है। बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। विभाग की मेडिकल जांच रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed