{"_id":"68e5602317d70a1bf80fa764","slug":"kasturba-schools-will-be-monitored-from-the-headquarters-na-news-c-258-1-svns1002-138726-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कस्तूरबा विद्यालयों की मुख्यालय से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कस्तूरबा विद्यालयों की मुख्यालय से होगी निगरानी
विज्ञापन
आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। अब जिले के सभी केजीबीवी की मुख्यालय से सीसीटीवी मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए विद्यालय परिसरों में कैमरों को लगाने और जहां कम है वहां लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उक्त कैमरे विद्यालयों के प्रवेश द्वार, छात्रावास, रसोईघर, अध्ययन कक्ष और परिसर के बाहर के हिस्सों में हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि की साफ और निरंतर निगरानी की जा सके।
समग्र शिक्षा अभियान की ओर से सभी केजीबीवी की मॉनीटरिंग लखनऊ मुख्यालय से की जाएगी। इसके अलावा फोन के माध्यम से औचक फीडबैक लेने की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि केजीबीवी को 12वीं तक अपग्रेड किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) में जिले की 21 केजीबीवी में कैमरे लगाने के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। सभी कैमरों को लखनऊ मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक केजीबीवी में शिकायत पेटिकाएं भी लगाई गई हैं, जिनकी नियमित निगरानी की जाती है ताकि छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।