फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kashish to compete in national-level Kabaddi.

Noida News: राष्ट्रीय कबड्डी में दांव लगाएंगी कशिश

Wed, 07 Oct 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Kashish to compete in national-level Kabaddi.
ग्रेटर नोएडा (बीएसए)। गौतम बुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चीती की कबड्डी खिलाड़ी कशिश आगामी राष्ट्रीय स्तरीय केजीबीवी कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय केजीबीवी कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी की ओर से गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में 05 अक्तूबर को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कशिश ने मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार और जिला बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह ने विद्यालय की खेल अध्यापिका चित्रापाल व खिलाड़ी को बधाई दी हैं। बीएसए ने कहा कि कशिश की यह सफलता जनपद की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खेलों को दिए जा रहे महत्व को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed