फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kanjhawala scandal: Order to suspend policemen posted on 3 PCR vans and two pickets

कंझावला कांड : 3 पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश

Thu, 12 Jan 2023 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Kanjhawala scandal: Order to suspend policemen posted on 3 PCR vans and two pickets
विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट के बाद गृहमंत्रालय की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जल्द चार्जशीट दाखिल करने के आदेश

नेशनल यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने सबूत जुटाने एकत्रित किए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने कंझावला कांड मामले में युवती अंजलि को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने वारदात वाली रात 3 पीसीआर वैन व 2 पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सीनियर पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में भी कमी पाई गई है। दूसरी तरफ गांधीनगर, गुजरात स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने कंझावला कांड में साक्ष्य व नमूने एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के आग्रह पर साइंस यूनिवर्सिटी की टीम दिल्ली आई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को वारदात वाली रात यानी 31 दिसंबर को तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शोकॉज नोटिस देने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्रालय ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


-----

यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए

बाहरी जिला डीसीपी हरेंद्र सिंह के आग्रह पर गांधी नगर, गुजरात स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की ५ सदस्य टीम दिल्ली पहुंची। इस टीम में तीन महिलाएं व दो पुरुष हैं। इस टीम ने अंजलि को घसीटने वाली कार बेलोनो की जांच की। कार को क्रेन से उठाया गया। इसके बाद सैंपल लिए गए। कार के नीचे युवती अंजलि की डमी को रखा गया। कार की जांच के दौरान देखा गया कि सड़क दुर्घटना कैसे हुई। युवती कार में कहां फंसी थी और कैसे फंसी थी। वह 13 किमी तक कैसे घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की टीम के साथ बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यूनिवर्सिटी की टीम बाद में सड़क दुर्घटना वाली कृष्ण विहार जगह पर गई। उस जगह पर बदरपुर पड़ा हुआ है। यहां पर टीम करीब आधा घंटा रही। गुजरात की टीम ने रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम से भी मुलाकात की। इसके बाद टीम होटल गई। टीम ने मामले की मुख्य गवाह व अंजलि की दोस्त निधि से भी कई बार पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed