Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Justice will have to be provided by raising the voice of the people: Bharti Tyagi

जनता की आवाज उठाकर दिलाना होगा न्याय : भारती त्यागी

Mon, 23 Jun 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Justice will have to be provided by raising the voice of the people: Bharti Tyagi
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष भारती त्यागी ने सोमवार को बिसरख स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की तरह सभी संगठन के लिए पार्टी एक छाते के समान है। ऐसे में सभी संगठन की जिम्मेदारी है कि वह जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को जनता की आवाज को उठानी होगी। ताकि उनको न्याय मिल सके। अधिक से अधिक सक्षम महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के संगठनों में स्थान देना होगा। महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी जिला कांग्रेस की है। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि समाज और राजनीति में महिलाओं का अभिन्न सहयोग और स्थान है। आधी आबादी को पूरा हक दिलाने और उन्हें साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, कल्पना सिंह, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, रीमा नायर, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, ज़ुबैदा खातून, रिजवान चौधरी, धर्म सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed