फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junior engineer dismissed in case of collapse of Jalvayu Vihar

Noida News: जलवायु विहार की दीवार गिरने का मामले में जूनियर इंजीनियर बर्खास्त

Tue, 09 May 2023 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer dismissed in case of collapse of Jalvayu Vihar
जलवायु विहार की दीवार गिरने का मामले में जूनियर इंजीनियर बर्खास्त
विज्ञापन

- जांच पूरी होने पर प्राधिकरण ने अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई के लिए शासन से की संस्तुति
- 20 सितंबर को दीवार गिरने से चार मजदूरों की हुई थी मौत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में दीवार गिरने के मामले में लापरवाही बरतने वाले जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त जेई संविदा पर तैनात था। प्राधिकरण ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। मामले में प्राधिकरण ने सीनियर मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है। जल्द ही इन अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
जलवायु विहार में 20 सितंबर को हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने एसीईओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में यह सामने आया कि नाले के निर्माण से लेकर कई बिंदुओं पर लापरवाही बरती गई। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बगल की दीवार की मजबूती का आकलन नहीं किया गया था। नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू करा नीचे की ईंट आदि निकाली जाने लगी। ऐसे में बगल की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें कई मजदूर दब गए थे।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में नाले के निर्माण का एस्टिमेट बनाने और काम की निगरानी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में वर्क सर्किल और टेक्निकल ऑडिट सेल के अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed