{"_id":"64c9120b818476c8e60da744","slug":"judge-separated-from-hearing-on-being-friend-of-lawyer-noida-news-c-340-1-del1004-20630-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वकील के दोस्त होने पर सुनवाई से अलग हुए न्यायधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वकील के दोस्त होने पर सुनवाई से अलग हुए न्यायधीश
विज्ञापन
- सोशल मीडिया खातों के निलंबन को चुनौती देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा खातों को निलंबित करने और हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि याचिकाकर्ता वकील संजय हेगड़े उनके अच्छे दोस्त हैं।
न्यायधीश ने कहा कि याचिकाओं को किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाना चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष तय की। उच्च न्यायालय में कई खाताधारकों की सात याचिकाएं हैं, जिनमें ट्विटर सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा उनके खातों को निलंबित करने और हटाने को चुनौती दी गई है।
एक मामले में ट्विटर अकाउंट धारक वोकफ्लिक्स का अकाउंट नफरत फैलाने वाले भाषण को बढ़ावा देने के आरोप में पहले निलंबित कर दिया गया था और फिर हटा दिया गया था। उन्होेंने ने उच्च न्यायालय को बताया है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म दोहरे मानकों का पालन कर रहा है, जहां हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति दी गई है। अन्य समुदायों के साथ बच्चों के दस्तानों जैसा व्यवहार किया जाता है।