फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JP School dominates inter-school skating competition, wins 13 medals.

Noida News: अंतर-विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता में जेपी स्कूल का दबदबा, 13 पदक जीते

Sat, 25 Jul 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
JP School dominates inter-school skating competition, wins 13 medals.
ग्रेटर नोएडा के फादर एग्रेल स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय चैंपियनशिप 'सुर ताल आकृति 2.0' में ज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 स्थित फादर एग्नेल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘सुर ताल आकृति 2.0’ में जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा के खिलाड़ियों ने स्केटिंग स्पर्धा में प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 24 और 25 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के करीब 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, गायन, नृत्य और स्केटिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। स्केटिंग में जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

स्केटिंग प्रशिक्षक चरण सिंह ने बताया कि पूर्विक रंजन, आदित्य त्यागी और शौर्य चौहान ने स्वर्ण पदक जीते। योहान भाटिया, अयाज खान, विवान पीलवान और वैदर्भी साहू ने रजत पदक हासिल किए। वहीं प्रणित गुप्ता, आराध्या सिंह, अमायरा तेवतिया, अहान अरोरा, हृदान, देवदार और आयरा पटेल ने कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य अंजली मलिक और खेल विभाग प्रमुख हिमांशी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed