फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Journalist threatened to be killed by ISIS, case registered

पत्रकार को आईएसआईएस से मारने की धमकी, केस दर्ज

Thu, 02 Dec 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Journalist threatened to be killed by ISIS, case registered
ग्रेटर नोएडा। पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर के आतंकियों से धमकी मिलने के बाद पत्रकार आदित्य राज कौल को भी मारने की धमकी दी गई थी। अब पत्रकार की शिकायत के आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरजपुर पुलिस और गौतमबुद्ध नगर साइबर सेल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूरजपुर निवासी आदित्य ने शिकायत दी है कि 23 नवंबर रात 8:02 बजे, 9:07 बजे व 9:09 बजे पर उन्हें आईएसआईएस कश्मीर के नाम से तीन ई-मेल प्राप्त हुए। इसमें उन्हें मारने की धमकी दी गई। उनकी अधिकांश खबरें कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़ी रहती हैं। वह आतंकवादी संगठनों की भारतीय सुरक्षा बलों व आम लोगों के खिलाफ गतिविधियों पर भी खबरें करते हैं। उन्होंने हाल ही में कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यकों और बिहार-यूपी के लोगों की हत्या पर भी खबरें की थीं।
विज्ञापन

उन्हें व उनके सीनियर को पूर्व में भी धमकी मिल चुकी है। विशेष प्रकोष्ठ दिल्ली डीसीपी संजीव यादव भी उनकी सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस को पत्र लिख चुके हैं। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed