फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jota Education Department in preparation as soon as examination date is announced

Noida News: परीक्षा की तिथि घोषित होते ही तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

Fri, 07 Nov 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jota Education Department in preparation as soon as examination date is announced
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही जिले में इसकी तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पूरे तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सभी संसाधनों को निर्धारित मानक के अनुरूप दुरुस्त करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, फर्नीचर, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी भौतिक स्थिति की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी, जिसे डीआईओएस कार्यालय से सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में भी परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण, पर्यवेक्षकों की सूची तैयार करने और परीक्षा सामग्री की उपलब्धता के संबंध में लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता के दृष्टिकोण से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में भी परीक्षा की तिथि घोषित होते ही उत्साह और चिंता का माहौल देखा जा रहा है। विद्यालयों में नियमित कक्षाएं और पुनरावृत्ति सत्र की शुरुआत कर दी गई है, ताकि विद्यार्थी अंतिम समय तक पूरी तैयारी कर सकें। कोचिंग संस्थानों में भी प्रैक्टिस टेस्ट और मॉडल पेपर सॉल्व कराना शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि इस बार भी जिले में परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी, जबकि कैमरों के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed