{"_id":"6888e2187fbf9378a40a078c","slug":"jonty-bhati-became-up-kesari-for-the-third-time-in-a-row-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69990-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लगातार तीसरी बार यूपी केसरी बने जोंटी भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लगातार तीसरी बार यूपी केसरी बने जोंटी भाटी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पहलवान जोंटी भाटी ने लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार व गदा देकर सम्मानित किया।
कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि गोरखपुर में 28 से 29 जुलाई तक दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइसमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रेटर नोएडा के जमालपुर निवासी पहलवान जोंटी भाटी ने 93 किग्रा भार वर्ग में खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने फाइनल में बागपत के अंतरराष्ट्रीय पहलवान उत्तम राणा को 10-0 से हराकर खिताब जीता। यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, सीनियर टीम कोच चंद्र विजय सिंह, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक चतर सिंह, कोच रवि पहलवान, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर ने उन्हें बधाई दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
राज्य एथलेटिक्स में गौरव विधुड़ी ने जीता रजत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के एथलीट गौरव विधुड़ी ने लखनऊ में आयोजित सीनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन रजत पदक हासिल किया। उन्होंने पांच किमी दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता गौतमबुद्ध नगर से करीब 60 एथलीट भाग ले रहे हैं। कोच सोनू भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता मेंं भाग लेने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन स्थित बाबा राम सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया था।