फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jiya and Siddhi will score goals in the National Football Championship

Noida News: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल दागेंगी जिया और सिद्धि

Tue, 19 Aug 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Jiya and Siddhi will score goals in the National Football Championship
फोटो --
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की दो फुटबॉलर दिल्ली टीम से राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। खिलाड़ियों के परिवार व स्कूल में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से असम के जोरहाट में 21 से 30 अगस्त तक सब-जूनियर बालिका वर्ग राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप कराई जाएगी। इसके लिए जिले की सिद्धि कंसवाल व जिया शर्मा का चयन दिल्ली फुटबॉल टीम में हुआ है। दोनों बुधवार को रवाना होंगी। वे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल पढ़ती हैं। अकादमी में कोच आरिफ अंसारी से फुटबॉल की बारीकियां सीखती हैं। कोच ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग स्थित जानकी देवी कॉलेज में 25 से 28 जुलाई तक दिल्ली टीम चयन के लिए ट्रायल हुआ था। इसमें सिद्धि व जिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शरबरी बनर्जी, व उप-प्रधानाचार्य रचना शुक्ला ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed