फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JIMS tops the state in investigating Corona

कोरोना की जांच करने में प्रदेश में जिम्स अव्वल

Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
JIMS tops the state in investigating Corona
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में जिम्स ने एक दिन में सर्वाधिक कोरोना की जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को जिम्स में 22,348 नमूने लिए गए जिसमें से 20,243 की जांच हुई। दूसरे स्थान पर लखनऊ का किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) रहा जहां 6700 नमूनों की जांच हुई।
विज्ञापन

जिम्स की लैब में 12 हजार नमूने जांचने की सुविधा है। सोमवार को जिम्स में 22,348 नमूने लिए गए जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। इनमें से 20,243 नमूनों की जांच में 2080 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, जबकि 18,151 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। बाकी की अभी आनी है। करीब दो हजार लोगों ने फिर से जांच करवाई है। जिम्स की मॉलिक्यूलर प्रयोगशाला के शोधकर्ता डॉक्टर विवेक कुुमार गुप्ता ने बताया कि जिम्स की प्रयोगशाला में मौजूद मशीनें आधुनिक स्तर की हैं। रोजाना सात से आठ घंटे में नमूनों की जांच रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती हैं, लेकिन नमूनों की संख्या बढ़ने के बाद परिणाम आने में अधिक समय लगता है। इस वजह से कई बार जांच रिपोर्ट देरी से अपलोड हो पाती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में 75 हजार से अधिक जांच
जिम्स में रोज आठ से दस हजार नमूने गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर व धामपुर के आ रहे हैं। एक सप्ताह में करीब 75 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है। डॉक्टर विवेक ने बताया कि जिम्स में रोज 450 से 500 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दुर्घटना, ट्रामा व गर्भवतियों की तत्काल कोविड जांच ट्रूनेट मशीनों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed