{"_id":"642c3c18ec2a2d67490ec108","slug":"jewelery-shop-looted-in-broad-daylight-in-nangloi-worth-lakhs-noida-news-c-340-1-del1011-9943-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नांगलोई में दिन-दहाड़े जूलरी की दुकान से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नांगलोई में दिन-दहाड़े जूलरी की दुकान से लाखों की लूट
विज्ञापन
- नकाबपोश बदमाशों ने दुकान कर्मियों को बंधकर बनाकर की वारदात, गोली भी चलाई
- चार लाख की नकदी और सोने के गहने लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई गांव में मंगलवार दिन-दहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने ओम प्रकाश ज्वैलर्स नाम की दुकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये और गहने लूट लिए। बदमाशों ने पहले हथियार के बल पर दुकानदार व उनके कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वहीं फरार होते वक्त गली में गोलीबारी भी की। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूट का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
नांगलोई गांव के राम अवतार अहीर मोहल्ला में विरेंद्र की जूलरी की दुकान है। मंगलवार दोपहर जब विरेंद्र अपने कर्मचारियों के साथ दुकान में मौजूद थे, उस वक्त बाइकों से आए चार बदमाश वहां दाखिल हुए। एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि अन्य तीन ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने दुकानदार और कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर उन्हें बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाश दुकान के गल्ले में रखे करीब 4 लाख रुपये और करीब दस लाख के सोने के गहने लूट लिए। भागने के दौरान बदमाशों ने दुकानदार और एक कर्मचारी का मोबाइल भी साथ ले गए। बाहर निकलने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भागते वक्त गली में गोलीबारी भी की।
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की जांच जिले की स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई है। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालकर इनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बदमाश जल्द ही गिरफ्त में होंगे।