{"_id":"69dfc5656f7f879aea06be0b","slug":"jewar-by-election-today-is-the-last-day-for-nominations-noida-news-c-491-1-gnd1001-6005-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर नगर पंचायत उप चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर नगर पंचायत उप चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
पांच मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को भी एक भी नामांकन नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू है, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। आज 16 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है। उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकते हैं। नगर पंचायत के वार्ड-12 में पद खाली होने पर उप चुनाव हो रहा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सिर्फ तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
18 को नामांकन पत्रों की जांच करके वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। पांच मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सात मई को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा कर दी जाएगी।