फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Japanese park may open in July

Noida News: जुलाई में खुल सकता है जापानी पार्क

Fri, 24 Apr 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Japanese park may open in July
- सेक्टर-94 में 9 एकड़ में बन रहा थीम आधारित पार्क, 70 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-94 में जापानी पार्क का निर्माण 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब घास व पेड़-पौधे लगाने का काम शुरू होगा। नोएडा प्राधिकरण जून में पार्क का निर्माण पूरा कर जुलाई से इसे लोगों के लिए खोलने की तैयारी में है। थीम आधारित पार्क करीब 9 एकड़ में बन रहा है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने परियोजना की समीक्षा कर बचे काम तेजी से पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।
पार्क में जापानी झूले ड्रैगन के आकार का झूले के अलावा कई सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां झरने, नदियां, द्वीप और पुलनुमा स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि सिविल के काम के तहत चहारदीवारी, पाथवे, वाटर बॉडी, मुख्य प्रवेश पर हट आदि बनाने समेत कुछ और अन्य काम पूरे कर लिए गए हैं। पार्क के अंदर दो वाटर बॉडी होंगी, बीच वाली वाटर बॉडी के ऊपर से फुटपाथ निकाला जाएगा। इसके अलावा पूरे पार्क में जॉगिंग ट्रेक बनवाया जाएगा। पार्क का निर्माण की अनुमानित लागत 8.76 करोड़ रुपये है। उद्यान व विद्युत यांत्रिक के काम अलग से होंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि सेक्टर-94 में कुछ महीने पहले ही वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर नोएडा जंगल ट्रेल पार्क बनाया गया है। सेक्टर-78 में वेदों की थीम पर वेदवन पार्क बनाया जा चुका है। इनके अलावा सेक्टर-91 में औषधि पार्क व बायोडायवर्सिटी पार्क का भी प्राधिकरण बनाकर शहरवासियों के समर्पित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed