फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jaharkurani giroh

Noida News: हलवाई बने शिकार, मीठे जाल में फंसाकर 2.77 लाख पार

Mon, 09 Mar 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
jaharkurani giroh
-दिल्ली से मुरैना जाने के लिए बस में सवार थे तीनों, जहरखुरानी गिरोह का बने शिकार
विज्ञापन

-जेवर टोल के पास एक ढ़ाबे में जहर खुरानी ने बनाया था शिकार

माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी। बस का सफर, घर लौटने की खुशी और रास्ते में मिले बिस्कुट, लेकिन ये बिस्कुट मेहमान नवाजी नहीं, बल्कि जहरखुरानी का जाल निकले। जेवर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को नशीले बिस्कुट खिलाकर 2.77 लाख रुपये लूट लिए गए। तीनों दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करते हैं। दिसंबर 2025 में तीनों बस में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तीनों के पास नकद रुपये थे। जेवर टोल के पास जब रात में बस रुकी तो जहर खुरानी ने उन्हें नशीले बिस्कुट खिलाकर अपना शिकार बना लिया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांव बालकी पुरा कुरैठा निवासी राम स्वरूप शर्मा ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनका भाई शिव स्वरूप उर्फ गोलू दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। 16 दिसंबर 2025 को वह अपने दो साथी जितेंद्र और राजवीर के साथ घर आ रहा था। तीनों दिल्ली से खिरली महुआ जाने वाली बस में सवार थे। देर रात लगभग 1 बजे उनकी बस जेवर टोल के पास शिवा ढ़ाबा के पास रुकी थी। यहीं पर जहरखुरानी ने तीनों को नशीले बिस्कुट खिलाए। जब तीनों बेहोश हो गए तो आरोपी उनके पास रखे रुपये लूटकर ले गया। राम स्वरूप ने बताया कि उसके भाई शिव स्वरूप के पास 1.50 लाख, जितेंद्र के पास 57 हजार और राजवीर के पास 70 हजार रुपये थे। आरोपी तीनों के रुपये लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से ट्रांसफर हुआ है केस :
घटना लगभग तीन महीने पुरानी है। इस मामले में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में केस दर्ज कराया गया था। मामला गौतमबुद्धनगर के जेवर थाने का था, जिसके चलते इसे अब जेवर स्थानांतरित कर दिया गया है। जेवर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed