{"_id":"6588b880190504d09307a803","slug":"jagdeep-dhankhar-attends-the-convocation-ceremony-of-gautam-buddha-university-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले: विदेश में देश को बदनाम करना गलत, आज सब सुनते हैं भारत की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले: विदेश में देश को बदनाम करना गलत, आज सब सुनते हैं भारत की बात
Mon, 25 Dec 2023 04:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:32 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि धनखड़ ने कहा, हमारे एक सांसद हार्वर्ड जाकर कहते हैं, भारत में लोकतंत्र खतरे में है। विदेश में देश को यूं बदनाम करना गलत है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है, जो उच्च सांविधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने वाले राष्ट्र विरोधी विचारों को पनपने के साथ ही खत्म कर सके।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि धनखड़ ने कहा, हमारे एक सांसद हार्वर्ड जाकर कहते हैं, भारत में लोकतंत्र खतरे में है। विदेश में देश को यूं बदनाम करना गलत है। भारत एकमात्र देश है, जहां सत्ता का हस्तांतरण वोट से होता रहा है। उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा, आप ऐेसे दौर में हैं, जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला नहीं है। एक जमाना था, जब सत्ता के गलियारों में बिना भ्रष्टाचार के काम नहीं होता था। अब ऐसा नहीं है। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
आज सब सुनते हैं भारत की बात
धनखड़ ने कहा, आज का भारत किसी के कब्जे में नहीं है। वह विदेश नीति पर अपनी सोच रखता है। हमारी बात हर जगह सुनी जाती है। हमारे पासपोर्ट की आज जो इज्जत है, पहले कभी नहीं रही। हम सख्त फैसले करने की स्थिति में हैं। इसके बावजूद हमें गौतमबुद्ध की शिक्षा याद रखनी है। भारत ऐसा देश है, जो अपनी सीमा के परे विस्तार करने की कोशिश नहीं करता। यहां तक कि यह दूसरों की घुसपैठ तक बर्दाश्त कर लेता है।
विज्ञापन