फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ITC worth Rs 3.46 crore was deposited from the firm's firm.

Noida News: स्क्रैप की फर्म संचालक से जमा कराई 3.46 करोड़ की आइटीसी

Fri, 08 Mar 2024 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
ITC worth Rs 3.46 crore was deposited from the firm's firm.
स्क्रैप की फर्म संचालक से जमा कराई 3.46 करोड़ की आइटीसी
विज्ञापन

- पासवर्ड के गलत इस्तेमाल की बात सामने आने पर साइबर सेल से शिकायत
- राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया फर्जी फर्म से आईएसटी क्लेम का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर की जांच में एक स्टील व स्क्रैप की फर्म की आइडी से फर्जीवाड़ा कर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने का मामला सामने आया है। व्यापारी का कहना है कि किसी ने उनके आईडी से पासवर्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। इसके कारण राज्य कर विभाग ने जांच के लिए मामले की शिकायत साइबर सेल से भी की है। वहीं, व्यापारी से 3.46 करोड़ की आईटीसी जमा कराई है।

अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्या ने बताया कि अपर आयुक्त चांदनी सिंह के निर्देश पर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा फर्मों की जांच कर रही है। नोएडा की एक फर्म आयरन स्टील, स्क्रैप आदि की खरीद-बिक्री करती है। व्यापारी के डेटा के गहन विश्लेषण में पता चला कि फर्म का टर्नओवर तो काफी दर्शाया गया है जबकि, व्यापारी ने दिसंबर 2023 में अपनी खरीद के सापेक्ष मासिक रिटर्न में 3.91 करोड़ रुपये की अधिक आइटीसी क्लेम की थी। इस आइटीसी में से 46.99 लाख रुपये की आइटीसी व्यापारी के जीएसटीआर-1 के माध्यम से बढ़ाई गई थी। इसके अतिरिक्त 2.11 लाख रुपये की आइटीसी व्यापारी के बोगस व अस्तित्वहीन फर्म से क्लेम की थी। व्यापारी ने जांच में बताया कि उनकी ओर से फर्जी आइटीसी का क्लेम नहीं किया गया है। उनकी आइडी पासवर्ड का दुरुपयोग करके किसी अन्य ने यह कार्य किया है। इसकी सूचना उन्होने साइबर सेल को दी है, जिसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर जीएसटी के अधिकारियों ने व्यापारी से 3.46 करोड़ रुपये की आइटीसी राजकोष में जमा कराई है। इसके अलावा जो आइटीसी पूर्व में क्लेम की गई थी, उसे संशोधित करा कर संभावित धोखाधड़ी को रोका गया है। जांच टीम में संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, उपायुक्त आशीष शुक्ल, सहायक आयुक्त तारा चंद, राज्य कर अधिकारी विनोद कुमार मिश्र व प्रतीक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed