फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ISKCON temple took out a kirtan rally in protest against the killing of Hindus in Bangladesh

नोएडा: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में इस्कॉन मंदिर ने कीर्तन रैली निकाल किया प्रदर्शन

Sat, 23 Oct 2021 07:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित इस कीर्तन रैली में मंदिर से जुड़े भक्तों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू युवा वाहिनी के साथ-साथ नोएडा के निवासियों ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
ISKCON temple took out a kirtan rally in protest against the killing of Hindus in Bangladesh
इस्कॉन नोएडा ने निकाली कीर्तन रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हाल ही में मंदिरों को क्षतिग्रस्त करने तथा हिंदुओं की हत्या के विरोध में शनिवार शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक सेक्टर 12-22 चौक (चौड़ा मोड़) पर इस्कॉन मंदिर नोएडा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तथा कीर्तन रैली के रूप में किया गया। 

विज्ञापन


इस्कॉन नोएडा के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस समय पूरे विश्व भर के 150 देशों में इस्कॉन के लगभग 850 से अधिक केंद्रों पर बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं तथा मंदिरों की सुरक्षा के प्रार्थना स्वरूप कीर्तन रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित इस कीर्तन रैली में मंदिर से जुड़े भक्तों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू युवा वाहिनी के साथ-साथ नोएडा के निवासियों ने भी भाग लिया। 
विज्ञापन


हिंदुओं की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
कीर्तन रैली चौड़ा मोड़, सेक्टर 12-22 से आरंभ होकर सेक्टर 55-56 के तिराहे तक गई। वहां से वापस चौड़ा मोड़ आकर इसका समापन हुआ। पूरी रैली के दौरान भक्तगण कीर्तन के माध्यम से पूरे विश्व में विभिन्न देशों में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करते रहे। प्रदर्शन पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन द्वारका ने भी जताया विरोध
इस्कॉन द्वारका दिल्ली ने भी सुबह साढ़े दस बजे से विरोध प्रदर्शन किया। आर्य समाज रोड उत्तम नगर, रामफल चौक, नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन, रमेश नगर व मोहन गार्डन से भक्तगणों ने हरि नाम कीर्तन कर विरोध प्रदर्शन किया। वैष्णव वेशभूषा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बैनर हाथ में लेकर यह आवाज उठाई कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों के प्रति न्याय हो। बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाइए, इस्कॉन बांग्लादेश के लिए आगे आइए और सुरक्षा की इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed