फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Crime News: Iranian Girl Murdered In Noida, Relative Cut Her With A Knife

Noida Murder Case: नोएडा में सनसनीखेज वारदात, ईरान की युवती की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू से काट डाला

Sat, 06 Jan 2024 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Jan 2024 01:37 PM IST
सार

Iranian Girl Murder in Noida: नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां ईरान की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। रिश्तेदार ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। ईरान का परिवार सेक्टर 116 में एक घर के तीन फ्लैट में रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Noida Crime News: Iranian Girl Murdered In Noida, Relative Cut Her With A Knife
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-116 स्थित मकान में आपसी विवाद के दौरान शुक्रवार देर रात ईरान की रहने वाली जीनत (22) को दूर के रिश्तेदार ने चाकू मार दिया। घायल युवती की अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने जीनत के पिता फिरोज की शिकायत पर केस दर्ज कर जहरा, जीनत अहमदी, जरीन और फरशीद हमेदानी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी इमरान हाशमी, नासिर, वहीद खान और अली असगर फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तेहरान (ईरान) निवासी परिवार के 12 से अधिक लोग इमारत के तीन फ्लोर पर अलग-अलग रहते हैं। इन सभी का कपड़े का कारोबार है। शुक्रवार देर रात परिवार वालों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान बीचबचाव करने आई जीनत को उसके दूर के चाचा इमरान हाशमी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू मार दिया। चाकू उसके गर्दन पर लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। झगड़े में कई और लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि ईरान के परिवार के बीच आपस में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान जीनत के गर्दन में चाकू लग गया था। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

दो माह बाद होनी थी शादी

जीनत की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। इसके लिए तैयारी चल रही थी। जीनत की शादी के लिए कपड़े पसंद किए जा रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को ही परिवार के लोग जीनत के लिए कुछ कपड़े पसंद किए थे। रात को झगड़े के दौरान युवती की मौत हो गई।

टूरिस्ट वीजा पर आए थे

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि ईरानी परिवार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। करीब एक साल से परिवार नोएडा में रह रहा है। सभी कपड़ों के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस ने ईरान के दूतावास को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी छानबीन कर रही है।

चाचा लगता है आरोपी
पुलिस का कहना है कि ईरानी परिवार तीन अलग-अलग फ्लैट में एक ही इमारत में रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर जीनत, पिता फिरोज व अन्य सदस्य रहते हैं। दूसरी व तीसरी मंजिल में जीनत के रिश्ते में चाचा लगने वाले इमरान और असलम परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed