फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU students learned the nuances of film direction

Noida News: आईपीयू के छात्रों ने सीखीं फिल्म निर्देशन की बारीकियां

Mon, 01 Apr 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
IPU students learned the nuances of film direction
-विवि के पूर्व छात्र व जाने-माने फिल्म निर्देशक तरुण डुडेजा ने सिखाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) के स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन के छात्रों ने सोमवार को विवि के पूर्व छात्र जाने-माने फिल्म निर्देशक तरुण डुडेजा से फिल्म निर्देशन की बारीकियां सीखी। फिल्म निर्देशक ने कैंपस पहुंचकर छात्रों से अपने फिल्मी सफर के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने फिल्मी दुनिया में नए लोगों के लिए उपलब्ध अवसर और चुनौतियों के विषय में बताया। छात्रों को उन अवसरों को पाने और उन चुनौतियों से निपटने के टिप्स भी दिए।

तरुण डुडेजा आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं। इन्हें फिल्म धक-धक के लिए फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला है। इस दौरान एक कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें छात्रों को अभिनय, फिल्म, विज्ञापन, डाक्यूमेंटरी, निर्माण इत्यादि के विषय में बताया गया। उन्होंने कहा कि अवसरों को पाने के लिए हमें सेट धारणा के दायरे से बाहर निकलना पड़ेगा। हमें यह समझना होगा कि फिल्म का मतलब सिर्फ अभिनय करना नहीं है। यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो डॉक्टर महेश वर्मा ने इस अवसर पर तरुण डुडेजा को आईपी यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र होने के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक एवं यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन के सहायक प्रोफेसर विनय शंकर ने कहा कि वे छात्रों को किताबों से परे अपने सपने के किरदारों से रूबरू कराना चाहते हैं। यह कार्यक्रम उसी पहल की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed