{"_id":"663a278049cc2fad7a035b90","slug":"ipu-applications-for-mba-clat-counseling-will-be-open-till-may-20-noida-news-c-340-1-del1011-47737-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : एमबीए-क्लैट काउंसलिंग के लिए 20 मई तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : एमबीए-क्लैट काउंसलिंग के लिए 20 मई तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए तिथि बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में एमबीए (कैट स्कोर से) और एलएलबी एवं एलएलएम (क्लैट स्कोर से) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में 20 मई तक आवेदन किया जा सकता है। विवि प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि को सात मई से बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग प्रक्रिया अभी जारी है।
जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्क 1500 रुपये जमा करा रखे हैं वे अब 20 मई तक एक हजार रुपये काउंसलिंग भागीदारी शुल्क के रूप में जमा करा सकते हैं। जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्क के 1500 रुपये अभी तक जमा नहीं कराए हैं वे इसे भी काउंसलिंग भागीदारी शुल्क के साथ 20 मई तक जमा करा सकते हैं। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ कमल पाठक ने बताया कि आवेदकों की मांग पर इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भागीदारी करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। पहले यह अंतिम तिथि सात मई थी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है।